Sonbhadra News : एक ही वार्ड में तीन युवकों की मौत से नगर में शोक की लहर
स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत डाला बाजार के वार्ड नंबर 7 स्थित नई बस्ती निवासी तीन युवकों की अलग अलग मामले में हुई मौत से नगर में शोक की लहर दौड़ गई ।

sonbhadra
8:29 PM, May 26, 2026
- अलग-अलग मामले में हुई मौत
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत डाला बाजार के वार्ड नंबर 7 स्थित नई बस्ती निवासी तीन युवकों की अलग अलग मामले में हुई मौत से नगर में शोक की लहर दौड़ गई । जानकारी के अनुसार एक युवक की फांसी से तो दो युवकों की तबीयत बिगड़ने से मौत हुई है ।
गौरतलब है कि स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बीते सोमवार की शाम से लेकर देर रात तक में नगर के एक ही वार्ड के तीन युवकों की अलग-अलग मामले में मौत की खबर जैसे ही मंगलवार की सुबह नगर में जंगल में आग की तरह फैली लोग स्तंभ रह गये ।
बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 7 नई बस्ती निवासी भोला का करीब 30 वर्षीय बेटा गुड्डू लंबे समय से बीमार चल रहा था जिसकी अचानक बीते सोमवार की शाम मौत हो गई । तो वहीं इसी वार्ड के निवासी सोहन शर्मा का 35 वर्षीय बेटा सुमंत का भी देर शाम को अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। और इसी वार्ड के निवासी नगर पंचायत के संविदाकर्मी गोविंद गुप्ता (35) को बीते सोमवार की देर रात करीब 12:00 अपने ही घर के किचन रूम में फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया । जिसे फंदे से नीचे उतार कर आनन-फानन में पुलिस व स्थानीय लोग अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने गोविन्द को मृत घोषित कर दिया ।
मंगलवार की सुबह-सुबह में एक ही वार्ड में स्थानीय तीन युवकों की मौत की खबर से नगर मे शोक की लहर फैल गई।




