Sonbhadra News : प्रतीक यादव के निधन से सपा में शोक की लहर, जिला कार्यालय पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आज सूबे के पूर्व सीएम और धरतीपुत्र स्व0 मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान.....

प्रतीक यादव के निधन पर शोक सभा में दो मिनट का मौत धारण कर श्रद्धांजलि देते सपाई.......
sonbhadra
7:46 PM, May 14, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आज सूबे के पूर्व सीएम और धरतीपुत्र स्व0 मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि "प्रतीक यादव का निधन केवल यादव परिवार ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि प्रतीक यादव ने राजनीति से दूरी बनाकर अपने कार्यक्षेत्र में अलग पहचान स्थापित की थी। जीव-जंतुओं के प्रति उनका विशेष लगाव था और उन्होंने गौसेवा के साथ-साथ बेसहारा पशुओं की सेवा को भी अपना मिशन बनाया था। उन्होंने कहा कि प्रतीक यादव चाहते तो राजनीति में बड़ी भूमिका निभा सकते थे, लेकिन उन्होंने अलग राह चुनते हुए समाजसेवा और व्यवसाय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उनका सरल स्वभाव और संवेदनशील व्यक्तित्व हमेशा लोगों के बीच याद किया जाएगा।"
सभा में मौजूद सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि "यह दुखद समाचार पूरे समाजवादी परिवार को भीतर तक झकझोर देने वाला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए यह अत्यंत पीड़ादायक समय है और पूरा समाजवादी परिवार उनके साथ खड़ा है।"
पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, परमेश्वर दयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह पटेल समेत अन्य नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रतीक यादव का विनम्र व्यवहार और सामाजिक सरोकार हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा।
श्रद्धांजलि सभा में श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, विजय यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, गीता गौर, सरदार पारब्रह्म सिंह, कामरान खान, विपिन श्रीवास्तव, मंदाकिनी पांडेय, निधि पांडेय सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




