Sonbhadra news : घाघर मुख्य नहर में आज से खुला पानी, किसानों को फायदा
धंघरौल बांध से निकलने वाली घाघर मुख्य से आज पानी छोड़ दिया गया है।

Ai जेनरेटेड फोटो
sonbhadra
6:38 PM, October 1, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा। धंघरौल बांध से निकलने वाली घाघर मुख्य से आज पानी छोड़ दिया गया है। नहर खुलने से घोरावल राजवाहा के साथ ही सभी माइनरों से धान की खेती करने वाले किसानों के खेतों में नमी नहीं होने से निकल रही बालियों से खेती प्रभावित होने लगी है। जिसको देखते हुए क्षेत्रीय किसानों शिव प्रसाद,कमला कांत,बच्चन सिंह पटेल,राम नगीना,राम बिचार यादव सहित अन्य किसानों ने मुख्य नहर घाघर में पानी खोलने की मांग की जिससे सोनभद्र से मिर्जापुर के मड़िहान तक के हजारों किसानों की धान की फसलों को पानी मिल सके और अच्छी पैदावार हो सके । सहायक अभियंता अजय श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों की मांगों को देखते हुए आज से मुख्य नहर घाघर में पानी खोल दिया जा रहा है ।और जबतक पूरे किसानों की सिंचाई पूर्ण नहीं होती तब तक नहर चलती रहेगी ।




