Sonbhadra News : कनहर बांध का जलस्तर 260.50 मीटर पर स्थिर, दो फाटक खोलकर छोड़ा जा रहा पानी
कनहर सिंचाई परियोजना अमवार के जलाशय में लगातार हो रहे जलस्तर के उतार-चढ़ाव के बीच गुरुवार देर शाम बांध का जलस्तर 260.50 मीटर दर्ज किया गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
कनहर सिंचाई परियोजना अमवार के जलाशय में लगातार हो रहे जलस्तर के उतार-चढ़ाव के बीच गुरुवार देर शाम बांध का जलस्तर 260.50 मीटर दर्ज किया गया।

राजा (संवाददाता)
अमवार ( सोनभद्र) । कनहर सिंचाई परियोजना अमवार के जलाशय में लगातार हो रहे जलस्तर के उतार-चढ़ाव के बीच गुरुवार देर शाम बांध का जलस्तर 260.50 मीटर दर्ज किया गया। जलाशय में लगातार पानी की आवक बनी रहने के कारण परियोजना प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर बांध के दो फाटकों को आधा-आधा मीटर खोलकर अतिरिक्त पानी कनहर नदी में छोड़ा जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, जलाशय के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि कैचमेंट क्षेत्र में वर्षा जारी रहती है और जलस्तर में वृद्धि होती है, तो आवश्यकतानुसार फाटकों के संचालन में बदलाव किया जा सकता है। फिलहाल दो फाटकों से नियंत्रित तरीके से पानी छोड़े जाने से जलाशय का जलस्तर संतुलित बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से नदी के करीब न जाने की अपील की है। वहीं, क्षेत्र के लोगों की नजरें अब आगामी दिनों में होने वाली बारिश और कनहर बांध के जलस्तर पर बनी हुई हैं।
सम्बंधित खबर
अपना जिला