Sonbhadra News : कनहर बांध का जलस्तर 263.1 मीटर पहुंचा, 14 फाटक खोले गए
छत्तीसगढ़ और झारखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच दुद्धी तहसील क्षेत्र के अमवार स्थित कनहर बांध का जलस्तर तेजी से बढ़कर 263.1 मीटर के स्तर पर पहुंच गया है।

sonbhadra
8:38 PM, August 19, 2026
राजा (संवाददाता)
अमवार (सोनभद्र) । छत्तीसगढ़ और झारखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच दुद्धी तहसील क्षेत्र के अमवार स्थित कनहर बांध का जलस्तर तेजी से बढ़कर 263.1 मीटर के स्तर पर पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा बांध के 14 फाटक खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी गई है।
लगातार बढ़ रही पानी की आवक को देखते हुए बांध प्रशासन जलस्तर पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। इससे पहले भी जलस्तर बढ़ने पर बांध के फाटक खोले गए थे। लेकिन पहली बार 14 फाटक खोलना पड़ा ।
बांध से पानी की निकासी शुरू होने के बाद कनहर नदी के जलस्तर में भी वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में नदी के आसपास रहने वाले ग्रामीणों से सावधानी बरतने तथा अनावश्यक रूप से नदी के किनारे नहीं जाने की अपील की गई है।
वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीम जलस्तर तथा पानी की आवक पर नजर बनाए हुए है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए फाटकों की संख्या में और बदलाव किया जा सकता है।




