Sonbhadra News : कनहर बांध का जलस्तर बढ़ा, खोले गए दस फाटक
बांध का जलस्तर 262.300 मीटर पर पहुंच गया है। जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए बांध के दस फाटक खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।

sonbhadra
1:51 PM, August 31, 2026
राजा (संवाददाता)
अमवार (सोनभद्र) । लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश से कनहर सिंचाई परियोजना के कनहर बांध का जलस्तर बढ़ गया है । ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बांध का जलस्तर 262.300 मीटर पर पहुंच गया है। जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए बांध के दस फाटक खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार बारिश और बांध के जलग्रहण क्षेत्र में पानी की आवक को देखते हुए जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि पानी की आवक इसी तरह बनी रही और जलस्तर में और वृद्धि हुई तो बांध के कुछ और गेट खोले जा सकते हैं।
बांध प्रबंधन द्वारा स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। वहीं, आसपास के ग्रामीणों से नदी और बांध के निचले हिस्से में अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की गई है।




