Sonbhadra News : घरों में घुसा पानी, सड़कें बनी तालाब.......भारी बारिश से नगर में हाहाकार
जिले में आज दोपहर में हुई बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया लेकिन जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश का पानी सड़कों पर भरा हुआ है, जिसमे कई वाहन फस गए। नजारा देख ऐसा लग रहा है कि गाड़ियां सड़कों पर....

sonbhadra
7:55 PM, June 27, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जिले में आज दोपहर में हुई बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया लेकिन जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश का पानी सड़कों पर भरा हुआ है, जिसमे कई वाहन फस गए। नजारा देख ऐसा लग रहा है कि गाड़ियां सड़कों पर नहीं बल्कि तालाब पर चल रही है। आज की बारिश ने बरसात की तैयारियों क़ो लेकर नगर पालिका प्रशासन के दावों की भी पोल खुल गई।
फ्लाईओवर के नीचे दिखा झरना तो सड़कें हुई तालाब -
आज दोपहर जिलाध्यक्ष मुख्यालय में बारिश हुई और बारिश आलम ये था कि कुछ ही देर में नगर का का नजारा ही बदल गया। न्यू कॉलोनी, धर्मशाला चौक, शीतला मंदिर से चंडी तिराहा रोड, घुवास कॉलोनी, इमिरती कॉलोनी सहित फ्लाईओवर के नीचे वाली रोड पर बारिश का पानी इतना भर गया कि वाहन छोटे हो या बड़े सब बंद पड़ गए। वहीं फ्लाई ओवर के नीचे झरने जैसा नजारा दिखने लगा।
घरों में घुसा बरसात का पानी -
जिले में हुई बारिश का असर केवल हाईवे पर ही नही आवासीय क्षेत्रों में भी दिखाई दिया। नगर के धर्मशाला चौक, न्यू कॉलोनी, नई बस्ती सहित कई वार्डों में बारिश का पानी घरों व दुकानों में घुस गया और घर-मकान जलमग्न हो गए। लोगों का कहना है कि हर बार की समस्या है, कोई सुध नहीं लेता है। पानी में सबसे ज्यादा डर जहरीले कीड़े व सर्प का बना रहता है। प्रशासन का भी इस ओर कोई धयान नहीं है। शहर में कोई भी ड्रेमेज सिस्टम नहीं है।
35 वर्षों से जलभराव का दंश झेल रहे नगरवासी -




