विकास खण्ड कोन के हर्रा, खेतकटवा, कचनरवा, खरौंधी समेत दर्जनों कार्यालयों पर सोमवार को सुबह से पानी सप्लाई बंद करके ताला जड़ दिया । इन कार्यालयों पर तैनात कर्मचारी राहुल गुप्ता, सुजीत कुमार, बलवंत कुमार, लवकुश कुमार, दिलीप गुप्ता, संदीप कुमार, संतोष कुमार, विकास रंजन, रमजान अहमद, दिलशाद अहमद समेत 42 कर्मचारियों ने एक स्वर से सोमवार सुबह से ही जल जीवन मिशन कार्यालयों पर ताला जड़ दिया। तैनात कर्मचारियों का कहना है कि साठे तीन महीने से हम लोगों का वेतन नहीं दिया जा रहा, वेतन की मांग करने पर अधिकारियों द्वारा महज आश्वासन दिया जाता है । पैसे की अभाव में भुखमरी के करार पर पहुंच चुके हैं । वहीं एक कर्मचारी के पिता ने समूह का पैसा नहीं दे पाने के कारण सुसाइड कर रहे थे जिसे किसी प्रकार बचा लिया गया । जिससे आक्रोशित कर्मचारियों ने विकास खण्ड कोन के सभी कार्यालयों पर ताला जड़, एक स्वर में कहा कि जबतक हम लोगों का बकाया वेतन नहीं मिलेगा तब-तब काम पर वापस नहीं लौटेंगे । पानी का सप्लाई अचानक बंद होने से क्षेत्र में हाहाकार मच गया है।