Sonbhadra news : शहीद स्थल पर लगा वाटर कूलर, राहगीरों को मिलेगा ठंडा पेयजल
भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से समाजसेवी मनी शंकर राय ने डाला स्थित शहीद स्थल पर वाटर कूलर स्थापित कराया है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से समाजसेवी मनी शंकर राय ने डाला स्थित शहीद स्थल पर वाटर कूलर स्थापित कराया है। इससे राहगीरों, स्थानीय नागरिकों, श्रमिकों और शहीद स्थल पर आने वाले लोगों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था बेहद जरूरी होती है। शहीद स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है, ऐसे में वाटर कूलर लगने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
मनी शंकर राय ने बताया कि उन्हें अपने पिता स्वर्गीय कौशल राय से समाज सेवा की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में राहगीरों को ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। आगे भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
बताया गया कि शहीद स्थल पर गर्मी के दौरान पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। वाटर कूलर लगने के बाद यात्रियों और आसपास के निवासियों को राहत मिलेगी। इससे पहले भी शहीद स्थल और डाला चढ़ाई छठ घाट पर सीमेंटेड बेंच की व्यवस्था कराई जा चुकी है।
इस अवसर पर बबुन्दर पाठक, नागेंद्र पासवान, पारस यादव, हरेंद्र पासवान, भरत पांडेय, सरल यादव, अहमद सहित कई लोग उपस्थित रहे।