Sonbhadra News : वार्डवासियों ने शहरी आवास के सत्यापन में लेखपाल पर लगाया धांधली का आरोप
आज नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज के वार्ड नं0 4 रौप-साहिजन खुर्द मोहाल निवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच क्षेत्रीय लेखपाल पर एक मुंशी के सहारे शहरी आवास में धांधली कर अवैध धन उगाही का आरोप लगाते हुए...

लेखपाल के विरुद्ध प्रदर्शन करते नपा के वार्डवासी
sonbhadra
11:22 PM, December 4, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज के वार्ड नं0 4 रौप-साहिजन खुर्द मोहाल निवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच क्षेत्रीय लेखपाल पर एक मुंशी के सहारे शहरी आवास में धांधली कर अवैध धन उगाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी क़ो ज्ञापन सौंपा।
वार्डवासियों ने बताया कि नगर पंचायत में इन दिनों शासन की महत्वाकांक्षी योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना भी शामिल है। योजना का मुख्य उद्देश्य हर गरीब के सिर पर एक अदद छत हो। जिसे पाने के लिए पात्र के साथ जमकर अपात्रों ने भी आवेदन कर दिया है। जांच की जिम्मेदारी डूडा विभाग ने संबंधित लेखपाल दे रखा है। लेखपाल अरविंद पटेल ने अवैध धन उगाही के लिए राम समुझ मौर्या क़ो बतौर मुंशी काम लिया जा रहा है। वहीं लेखपाल मुंशी के सहारे गरीबों का जमकर शोषण कर रहे हैं।
राकेश कुमार, संतराज कुमार, आशुतोष, धीरज, कांता, सूरज विश्वकर्मा, गयासुद्दीन, रियाजत अली, असलम अली, छोटेलाल पंकज आदि ने जिलाधिकारी क़ो शिकायती पत्र सौंप शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि पात्र व्यक्तियों को लेखपाल सत्यापन में अपात्र बना दे रहे है। अपात्रों से प्रभावित होकर उनके आवास सत्यापन रिपोर्ट को गलत ढंग से सही बना दे रहे जिससे शासन की मंशा की खुलेआम धज्जियां उड़ायी जा रही। वार्डोवासियों ने जिलाधिकारी से तत्काल लेखपाल को हटाने की मांग की है।




