Sonbhadra News : पत्नी की हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
इसी बात को लेकर 11 अक्टूबर को कैर जंगल में दोनों के बीच विवाद एवं हाथापाई हुई। इसी दौरान अभियुक्त ने क्रोध में आकर डंडे एवं टंगारी से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया।

sonbhadra
6:49 PM, October 13, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। थाना शाहगंज में एक पति द्वारा पत्नी की ह्त्या फरार होने के मामले में पुलिस ने आरोपी मुन्ना कोल को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त अपनी पत्नी रामदुलारी के साथ पिछले पांच वर्षों से गुरदह में जमीन लेकर खेती कर रहा था। खेती में लाभ न होने के कारण वह वहां नहीं रहना चाहता था, जबकि उसकी पत्नी वहीं रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर 11 अक्टूबर को कैर जंगल में दोनों के बीच विवाद एवं हाथापाई हुई। इसी दौरान अभियुक्त ने क्रोध में आकर डंडे एवं टंगारी से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
13 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को राजा साहब के बाग, ग्राम कोटवा से गिरफ्तार किया गया।




