Sonbhadra News : दहेज उत्पीड़न और महिला प्रताड़ना के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने दहेज प्रताड़ना से संबंधित मामले में नामजद अभियुक्त को धर दबोचा।

sonbhadra
4:50 PM, August 26, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र)। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने दहेज प्रताड़ना से संबंधित मामले में नामजद अभियुक्त को धर दबोचा।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय, हेड कांस्टेबल भानू प्रताप सिंह और कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुप्ता की टीम मु0अ0सं0 - 94/2026 (धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम) से जुड़े अभियुक्त की तलाश में ग्राम सिरसोती क्षेत्र में गश्त पर थी।
इसी दौरान मुखबिर खास से सटीक सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सुबह करीब 05:42 बजे सिरसोती स्थित शिव मंदिर के पास से आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की।




