Sonbhadra News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व गर्भपात कराने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना ओबरा पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात कराने एवं एससी/एसटी एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । थाना ओबरा पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात कराने एवं एससी/एसटी एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वादिनी द्वारा थाना ओबरा पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान अभियुक्त सुनील कुमार मौर्या (24) पुत्र राजेश मौर्या निवासी ग्राम परही (मधुपुर), थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र से हुई। अभियुक्त ने विवाह का झांसा देकर कई वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। गर्भधारण होने पर अभियुक्त उसे नोएडा ले गया, जहां विवाह का आश्वासन देकर गर्भपात कराने हेतु दबाव बनाया तथा उसकी जानकारी के बिना गर्भपात संबंधी दवा देकर 27 मई 2026 को एक निजी अस्पताल में गर्भपात कराया। बाद में विवाह की बात करने पर अभियुक्त एवं उसके परिजनों द्वारा मारपीट, अभद्रता एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-132/2026, धारा 69, 89, 115(2), 352 बीएनएस तथा धारा 3(2)(v), 3(1)(द), 3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
थाना ओबरा पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर 28 जून 2026 को समय करीब 06:10 बजे शारदा मंदिर, ओबरा के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय भेजा गया।
सम्बंधित खबर