Sonbhadra News:मैपिंग से वंचित मतदाता नोडल को साक्ष्य उपलब्ध कराने में करें सहयोग -बीडीओ
मैपिंग से वंचित मतदाता नोडल को साक्ष्य उपलब्ध कराने में करें सहयोग -बीडीओ

sonbhadra
7:39 PM, January 24, 2026
मैपिंग से वंचित मतदाता नोडल को साक्ष्य उपलब्ध कराने में करें सहयोग -बीडीओ
दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र में चल रहीं एसआईआर प्रक्रिया के तहत मैपिंग से छूटे मतदाताओं को नोटिस जारी करके साक्ष्य के साथ उपस्थित होने का आदेश जारी होने के बाद निर्धारित तिथियों और समय के साथ नोडल मैपिंग निस्तारण में जुट गए हैं। शनिवार को दुद्धी ब्लॉक एवं तहसील में नोडल अधिकारी विभिन्न मतदाताओं का मैपिंग निस्तारण करने में जुटे रहे। ब्लॉक में बीडीओ रामविशाल चौरसिया ने मैपिंग से छूटे मतदाताओं की सुनवाई की। बीडीओ रामविशाल चौरसिया ने बताया कि जो मतदाताओं का मैपिंग नहीं हो पाया हैं उन्हें नोटिस जारी करके साक्ष्य लिए जा रहे हैं, उन्होंने मैपिंग से छूटे मतदाताओं से अपील किया हैं कि नोटिस में निर्धारित तिथि एवं समय के अनुसार उपस्थित होकर मैपिंग की कार्यवाही पूर्ण कराने में सहयोग करें और निर्धारित साक्ष्य के साथ नोडल के यहां उपस्थित होकर एसआईआर मैपिंग की कार्यवाही पूर्ण कराएं।उन्होंने कहा कि मैपिंग साक्ष्य के लिए 13 विकल्प दिए गए है उसमे से कोई भी साक्ष्य के साथ मतदाता अपने नोडल के यहां जाकर अपना मैपिंग करा सकते हैं।




