Sonbhadra News : चुर्क तिराहे का नाम 'वंदे मातरम् चौक' रखने के लिए विश्व हिंदू महासंघ ने प्रदर्शन के सौंपा ज्ञापन
विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने छपका स्थित चुर्क तिराहा का नाम वंदे मातरम चौक रखे जाने की मांग को लेकर आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपते शीघ्र....

वंदे मातरम चौक की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता
sonbhadra
8:05 PM, March 23, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने छपका स्थित चुर्क तिराहा का नाम वंदे मातरम चौक रखे जाने की मांग को लेकर आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपते शीघ्र निस्तारण की मांग की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि "ऐतिहासिक अवसर वंदे मातरम् गीत की 151 वीं वर्षगांठ और 23 मार्च को अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के 95 वें शहादत दिवस के उपलक्ष्य में यह मांग उठाई गई है। संगठन के प्रदेश मंत्री नागेश्वर प्रसाद गोंड़ ने कहा कि वंदे मातरम् केवल नारा नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता का आधार है। इस चौक के निर्माण से युवाओं में देशभक्ति की नई ऊर्जा का संचार होगा।"
जिलाध्यक्ष विजय यादव ने स्पष्ट किया कि "चौक घोषित होने के पश्चात विश्व हिंदू महासंघ की जिला इकाई स्वयं के सहयोग से यहाँ शहीदों के चित्र, तिरंगा ध्वज, भारत माता की प्रतिमा और वंदे मातरम् गीत की पट्टिका स्थापित कर इसका भव्य सुंदरीकरण कराएगी।"
इस मौके पर संगठन की सुमन सिंह, किरन किन्नर, पूजा, चंदन सोनी, सर्वेश दूबे, विजय यादव, ममता सोनी आदि मौजूद रहे।



