Sonbhadra News : खराब सड़क से ग्रामीण परेशान, किया प्रदर्शन
दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र नगवा- बघाडू मुख्य सड़क पिछले कई महीनों से जर्जर अवस्था में पड़ी हुई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर आज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

sonbhadra
6:45 PM, November 20, 2025
राजा (संवाददाता)
अमवार (सोनभद्र)। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र नगवा- बघाडू मुख्य सड़क पिछले कई महीनों से जर्जर अवस्था में पड़ी हुई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह–जगह बड़े-बड़े गड्ढे बनने से आवागमन बाधित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को नगवा गाँव के ग्रामीणों ने नगवा रंगीन चौराहे पर प्रदर्शन कर सड़क निर्माण कि मांग किया । ग्रामीणों शिवकुमार,विमल खरवार, राजाराम, हरि खरवार का कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार संबंधित विभाग को शिकायत की गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बारिश के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो गई है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों तथा किसानों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क का डामरीकरण कर स्थायी मरम्मत कार्य कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।




