Sonbhadra News : बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने रात में सलखन फीडर पर किया प्रदर्शन
चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलखन में अघोषित बिजली कटौती से आजिज आकर ग्रामीणों ने देर रात बिजली उप केंद्र पर पटवध पर इकट्ठा हो कर जमकर नारेबाजी की।

sonbhadra
1:24 PM, May 16, 2026
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन ( सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलखन में अघोषित बिजली कटौती से आजिज आकर ग्रामीणों ने देर रात बिजली उप केंद्र पर पटवध पर इकट्ठा हो कर जमकर नारेबाजी की।
बताते चलें कि कुरहुल, पटवध, अदलगंज आदि क्षेत्रों में बेतहाशा बिजली कटौती चल रही है । कल शाम से ही बिजली काट दी गई थी जिसको लेकर ग्रामीण लगभग 11:00 बजे रात पटवध के ग्रामीण सलखन विद्युत केंद्र पर पहुंचे तथा जोरदार प्रदर्शन किया । सूचना मिलते ही मौके पर चोपन पुलिस भी पहुंची तथा मामले को शांत कराया। बिजली विभाग के कर्मचारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण वापस लौटे ।
लोगों ने बताया कि इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनजीवन अस्त्र- व्यस्त होता जा रहा है । रात्रि में भी बिजली कटौती से छोटे बच्चों और बुजुर्गों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं कर्मचारियों ने बताया कि पेट्रोलिंग का काम चल रहा है । जिससे बिजली काटी गई है । जिसके बाद लगभग 12:00 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई ।
इस मौके पर आशु गुप्ता, अशोक दुबे, अमरजीत सिंह, राजू साहनी, बिरजू प्रजापति, नखड़ू मौर्य, दिनेश सोनी, धीरज सेठ, रामविलास ,संतोष साहनी आदि लोग प्रमुख रूप है इकट्ठा रहे।
इस मौके पर आशु गुप्ता, अशोक दुबे, अमरजीत सिंह, राजू साहनी, बिरजू प्रजापति, नखड़ू मौर्य, दिनेश सोनी, धीरज सेठ, रामविलास ,संतोष साहनी आदि लोग प्रमुख रूप है इकट्ठा रहे।




