Sonbhadra News : ग्रामीणों ने लाइनमैन पर जबरन वसूली करने का आरोप लगा किया प्रदर्शन
आज विकास खंड नगवाँ के शिकारपुर गाँव के ग्रामीणों ने लाइनमैन के विरुद्ध जबरन पैसा मांगने और न देने पर बिजली काट देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया....

लाइनमैन के विरुद्ध प्रदर्शन करते शिकारपुर के ग्रामीण..
sonbhadra
10:58 PM, February 23, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज विकास खंड नगवाँ के शिकारपुर गाँव के ग्रामीणों ने लाइनमैन के विरुद्ध जबरन पैसा मांगने और न देने पर बिजली काट देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि "लाइनमैन की कारस्तानी से ग्रामीण परेशान हैं। गांव की महिलाओं का आरोप है कि लाइनमैन प्रतिमाह 200 से 300 रुपये वसूलता था। गांव वाले उसी को बिजली का बिल समझते रहे लेकिन अब ज़ब लाइनमैन द्वारा 1200 रूपये की डिमांड की जाने लगी और न देने पर बिजली काट दिया गया।"
इस दौरान राजेश, सुनील, कमलेश, अनिल, गेपुरी, महादेईया, कयर, सुरेश, विमलेश, छोटेलाल, सुभाष, यमुना और संतोष सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।




