प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि "ग्राम पंचायत मण्डा का प्राथमिक विद्यालय भवन जर्जर हो गया था। वहीं दो वर्ष पूर्व विद्यालय का नया भवन बनाने के लिए जर्जर भवन का ध्वस्तीकरण कर दिया गया था, लेकिन अभी तक किसी प्रकार का कोई कार्य आरम्भ नहीं हुआ है। ध्वस्तीकरण के बाद विद्यालय का एक कक्ष बचा था, जिसमें बच्चे पढ़ते थे, लेकिन इस विद्यालय को प्राथमिक विद्यालय हरनखुरी में बिलय कर दिया गया। इसलिए संडा विद्यालय का संचालन प्राथमिक विद्यालय हरनखुरी पर ही होता है। जब से संडा विद्यालय का संचालन हरनखुरी विद्यालय पर हो रहा है तब से शुरुआत में तो बच्चे पढ़ने गए, लेकिन अब कई सारे बच्चे पढ़ने नहीं जा रहे है। इसके कारण उनके अभिभावक से 29 जनवरी को ग्राम पंचायत के शिक्षा समिति की बैठक करके पूछा गया। इस पर अभिभावकों द्वारा काफी दूरी लगभग 2 किमी बताया गया। वहीं संडा और हरनखुरी के बीच चतरा बंजरिया काफी व्यस्त मार्ग होने के कारण अक्सर सड़क दुर्घटना होती रहती है। इन्ही कारणों से बच्चे विद्यालय नहीं जाते है।"