Sonbhadra news : विद्युत कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध
रात दिन जबरदस्त विद्युत कटौती को लेकर सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र के लोगों ने सलखन सब स्टेशन के सामने जबरदस्त धरना प्रदर्शन कर नारा लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया

sonbhadra
6:16 PM, September 7, 2024
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । गुरमा विद्युत सब स्टेशन के अन्तर्गत सलखन, गुरमा, मारकुंडी, पटवध, भभाईच, बेलछ, रुदौवली इत्यादि ग्रमीणों अंचलों रात दिन जबरदस्त विद्युत कटौती को लेकर सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र के लोगों ने सलखन सब स्टेशन के सामने जबरदस्त धरना प्रदर्शन कर नारा लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
इस सम्बंध में ग्रामीण महिला पुरुषों ने बताया इस वर्षात के मौसम में बिजली विभाग द्वारा रात दिन दो दिनो से जबरदस्त अंधा-धुंध विद्युत कटौती से ग्रामीण महिला पुरुष बच्चों समेत किसान, व्यवसायी, छोटे बड़े उद्योग धंधों के साथ मरीज जहां परेशान है। वहीं बच्चों के पढाई पर भी प्रतिकूल असर पड़ रही है। इसी के साथ सलखन पूर्वी बस्ती में दो दिनो से विद्युत तार टूट कर गिर जाने के कारण बस्ती के लोग अधेरों में रहने के लिए विवश हैं। जब कि इस सम्बंध में सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया लेकिन आज तक कोई पहल नहीं किया गया जिससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने विधुत सब स्टेशन सलखन कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।
उक्त अवसर पर मुख्य रुप से मुलचंद जायसवाल, सुशील कुमार, अजय कुमार, नारसिंह मौर्य, सोनू, कलन्दर, दिनेश, शुभाष, अमीत कुमार, बाबू लाल इत्यादि लोग उपस्थित थे।




