Sonbhadra News : गाँव में भेड़िया देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत
स्थानीय थाना क्षेत्र के रानीतारा ग्राम पंचायत में भेड़िये को देखे जाने के बाद से ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है । मामले की सूचना के बाद ग्रामीणों के साथ पुलिस भी रात भर हलकान है ।

sonbhadra
2:52 PM, September 23, 2024
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के रानीतारा ग्राम पंचायत में भेड़िये को देखे जाने के बाद से ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है । मामले की सूचना के बाद ग्रामीणों के साथ पुलिस भी रात भर हलकान है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र के रानीतारा ग्राम पंचायत के कस्बे में भेड़िये को देखने से रात भर ग्रामीण हलकान रहे । भेड़िए की खबर के बाद से लोगों के रात की नींद उड़ी हुई है ।
ज्ञातव्य है कि बीते दिन कुछ ग्रामीण खेतों में काम करने के बाद घरों की तरफ आ रहे थे। तभी गुर्राने की आवाज सुनाई दी । ग्रामीण चौकन्ना होते हुए खोज करने लगे । ग्रामीणों के अनुसार कुछ दूरी पर पुराने घर में चार से पांच के संख्या में भेड़िये दिखाई पड़े। ग्रामीण लाठी-डण्डे के साथ भगाने के लिए एकत्रित हुए तो सभी भेड़िए धान के खेत में छुप गए। वहां से भाग कर रानीतारा तालाब के पास मंदिर के समीप ग्रामीणों ने देखा l बता दें कि कल रात को 10 बजे लगभग पीआर बी 112नंबर व बन विभाग के लोग भी मौजूद रहे लेकिन भेड़िये भाग कर धान के खेत में छिप गये l गाँव के संजय सिंह ने बताया कि आज सुबह 7:00बजे हम सभी लोगों ने मंदिर के पास देखा है वन विभाग को सूचना दे दिया गया है । गाँव में दहशत का महौल है । ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सभी भेड़ियों को पकड़ लिया जाता है तो गाँव में होने वाले दुर्घटना से बचा जा सकता है , नही तो कभी भी अनहोनी हो सकता है । गाँव के सभी लोग जब से भेड़िए को देखे हैं तभी से ग्रामीण एक समूह बना कर अपनी रक्षा कर रहे।थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि वन विभाग को सूचित किया गया है जहाँ भी देखा जायेगा उन सभी को पकड़ लिया जायेगा । इस मौके पर संजय सिंह, पूर्व बी डी सी सुरेश सिंह, समरनाथ सिंह, बृजेश यादव, राजेश यादव, धीरज यादव, सतीश सिंह, राम गोबिन्द पटेल, अर्जुन सिंह सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे l




