Sonbhadra News : नाली व सीवर का गंदा पानी मुख्य सड़क पर बहाने के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण
बस स्टैंड कोन के मुख्य मार्ग पर नाली व सीवर का खुलेआम गंदा पानी बहने से गढ्ढायुक्त सड़क के बीचो-बीच लगभग डेढ़ सौ मीटर सड़क के गड्ढों में लबालब गंदा पानी भरा हुआ है

sonbhadra
7:06 PM, December 7, 2024
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
★ ड्यूटी जा रहा बैंक कर्मी फिसलकर गिरने से पैर हुआ फैक्चर
कोन (सोनभद्र) । कोन-विंढमगंज मार्ग पर स्थित बस स्टैंड कोन के मुख्य मार्ग पर नाली व सीवर का खुलेआम गंदा पानी बहने से गढ्ढायुक्त सड़क के बीचो-बीच लगभग डेढ़ सौ मीटर सड़क के गड्ढों में लबालब गंदा पानी भरा हुआ है जिससे होकर गुजर रही गाड़ियों से राहगीरों पर गंदा पानी पड़ने से कपड़े गंदा हो रहा है। वहीं बड़े-बड़े गड्ढों में भरे पानी से बचने के लिए राहगीर/बाइक सवार फिसलकर गिरते रहते हैं । शनिवार को इंडियन बैंक के कर्मचारी बाइक से ड्यूटी कचनरवा बैंक जा रहा था कि बाइक फिसलकर गिर गया, जिससे पैर टूट गया जिसे ग्रामीणों ने आनन-फानन में उठाकर अस्पताल भेजवाया गया । इस घटना को देखकर ग्रामीण सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करते हुये तत्काल नाली व सड़क का मरम्मत कराने की गुहार लगाया है। दिन प्रतिदिन समस्या बढ़ते देख व्यापारियों ने भी व्यापार मंडल के बैनर तले विरोध करते हुये खण्ड विकास अधिकारी को पत्र सौंप तत्काल नाली की मरम्मत कराने की मांग किया है। लोगों का कहना है कि पूरे साल भर यह सड़क नरक बना रहता है । बरसात में बरसात का पानी भरा रहता है तो अब नाली-सीवर का पानी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है ।प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से महगुराम, मोतीलाल तिवारी, संतोष, राजन चौबे, विजय विश्वकर्मा, गुड्डू समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे । प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि यदि तत्काल मरम्मत नहीं होगी तो सड़क जाम तक किया जाएगा ।




