Sonbhadra News : जन्माष्टमी झांकी सजाकर रात भर बिजली का इंतजार करते रहे ग्रामीण, सैकड़ो गांवों में पसरा रहा अंधेरा
सोनभद्र के विकास खंड नगवां में लोग बिजली आने के इंतजार में बिता दिया। कई घरों के बच्चे कृष्ण जन्माष्टमी पर झांकी सजाई थी मगर बिजली न आने से सब अंधेरे में डूब गया।

sonbhadra
12:10 PM, September 5, 2026
- 24 घंटे से अधिक बिजली न रहने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । शुक्रवार को पूरे देश में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया मगर सोनभद्र के विकास खंड नगवां में लोग बिजली आने के इंतजार में बिता दिया। कई घरों के बच्चे कृष्ण जन्माष्टमी पर झांकी सजाई थी मगर बिजली न आने से सब अंधेरे में डूब गया। इसी से नाराज लोगों ने क्षेत्र के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ वैनी और झरना में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करते हुए राजाराम, सोनू ने कहा कि प्रतिदिन 33 केवीए की लाइन में फाल्ट के कारण विद्युत बंद हों जा रहा है । कभी भी तीन से चार घंटा लाइट लगातार नहीं रहता। वहीं रमेश, रिषीराज ने बताया कि वैनी, खलियारी बाजार सहित दर्जनों गांवों में दो थानें और करीब चार पुलिस चौकीयों पर जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी थी जिसमें श्री कृष्ण जी की झांकी, झालर, साउंड, रामायण-हरिकिर्तन गायन आदि व्यवस्थाएं की गयी थी लेकिन बिजली न रहने से सब फीका रह गया। लोगों का कहना है कि जब त्योहार पर यह हाल है तो बाकी दिनों का हाल क्या कहा जाए । परमानंद, सुरेश ने बताया कि 10से 15 घंटे में 33 केवी का फाल्ट नहीं बन पा रहा है तो लाइनमैन, कर्मचारी किस काम के हैं, बिजली विभाग के जेई कभी फोन ही नहीं उठाते और लाइनमैन कभी उठाते तो उनके पास सही जानकारी नहीं रहती । लोगों का कहना है कि सरकार तो बड़े बड़े वादे और दावे करती है लेकिन जमीन पर लोगों को किन मुसीबतों का सामना करना पड़ता है यह सरकार नहीं जानती। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में उनका बिजली विभाग से भरोसा उठ गया है । प्रदर्शन करने वाले में संजय, जवाहिर, रंजित, जयराम, शिवम, जितेन्द्र, आदि लोग मौजूद रहे।




