Sonbhadra News :ग्रामीणों ने श्रमदान कर की कच्ची सड़क की मरम्मत
ग्रामीणों ने श्रमदान कर की कच्ची सड़क की मरम्मत

sonbhadra
2:37 PM, November 15, 2026
ग्रामीणों ने श्रमदान कर की कच्ची सड़क की मरम्मत
रमेश यादव
दुद्धी (सोनभद्र)। छठ पूजा के अवसर पर रविवार को टेढ़ा गाँव के युवाओं और ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से टेढ़ा-निमियाडीह मार्ग की मरम्मत की। गाँव के पूर्व बीडीसी श्याम किशोर यादव, अवधेश यादव और ओमप्रकाश यादव द्वारा श्रमदान की अपील किए जाने पर दर्जनों ग्रामीण आगे आए और मात्र कुछ ही घंटों में मोरम डालकर वर्षों से जर्जर सड़क को आवागमन के योग्य बना दिया।सामूहिक प्रयास से यूनिस के घर से लेकर राम खेलावन गुप्ता की दुकान तक के रास्ते के गड्ढों को भरा गया। ग्रामीण सुमित यादव, गोविन्द,ओमप्रकाश ऊर्फ गोरख, माहेश्वर पीसी, कोटेदार कृष्ण कुमार, त्रिवेणी यादव, अनुराग, सीएम प्रसाद, विनय और पंकज सहित अन्य लोगों ने बताया कि यह सड़क गाँव की 'लाइफ लाइन' है, जिससे आधी से अधिक आबादी गुजरती है।कुछ विवादों के कारण इस सड़क का लगभग 200 मीटर हिस्सा कच्चा रह गया था, जो हर साल बरसात में बड़े गड्ढों में तब्दील हो जाता था। जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद मरम्मत में हो रही देरी को देखते हुए ग्रामीणों ने स्वयं श्रमदान करने का निर्णय लिया। युवाओं की इस पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।




