Sonbhadra News : निगाई में बिजली को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
कोन विकास खण्ड के ग्राम पंचायत निगाई व नौडीहा में पिछले बुधवार से लगातार बिजली आपूर्ति ठप होने से से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

sonbhadra
7:25 PM, May 19, 2026
- लगातार 8 दिनों से बाधित है बिजली
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत निगाई व नौडीहा में पिछले बुधवार से लगातार बिजली आपूर्ति ठप होने से से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगभग 95 फीसदी लोगों का मोबाइल स्विच ऑफ व पेयजल संकट गहराया गया है । आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र निगाई व नौडीहा के लगभग दस हजार मोबाइल बिजली नहीं आने से स्विच ऑफ है, कुछ लोग छोटा छोटा सोलर पैनल लगाकर मोबाइल चार्ज करते देखे गए । प्रधान प्रतिनिधि विनोद गुप्ता ने बताया कि पिछले बुधवार को आई आंधी तूफान के कारण जो बिजली बाधित हुई है आजतक विभाग बनाने का जहमत नहीं लिया जबकि हम सभी क्षेत्रवासी प्रतिदिन शिकायत कर रहे हैं, विभाग की लापरवाही से त्रस्त ग्रामीण परेशान होकर मंगलवार को बुध बाजार निगाई में सड़क पर उतर प्रदर्शन करते हुए तत्काल बिजली आपूर्ति कराने की मांग किया है। प्रदर्शन करने वाले में मुख्य रूप से विनोद गुप्ता, रामखेलावन सिह गोंड, बुधराज चेरो, अशोक यादव, योगेन्द्र प्रताप, सुर्यमणि, राजेश, राम सागर गोंड, शैलेश कुमार, रामनाथ यादव शिवशंकर समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।




