Sonbhadra News : पीडब्लूडी विभाग के द्वारा घटिया निर्माण पर भड़के ग्रामीण, कहा- सड़क बनते ही उखड़ने लगी
ग्रामीणों ने बताया कि बनने के दो दिन बाद ही सड़क उखड़ रहा है । लोगों ने बताया कि पैसा बचाने के चक्कर में ठेकेदार द्वारा सड़क पर तारकोल का छिड़काव भी कायदे से नहीं किया गया

sonbhadra
3:34 PM, October 26, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन ब्लाक के ग्राम सभा कोटा अंतर्गत बभनमरी से परासपानी तक स्टेट हाईवे को जोड़ने वाला 13 किमी के संपर्क मार्ग की नवनिर्मित सड़क बनने के साथ उखड़ने लगा है। जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग व ठेकेदार पर मानकविहीन घटिया सड़क निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया गया।
इस दौरान स्थानीय ग्रामीण दिनेश यादव (कांग्रेस जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ओबीसी) रामलखन गोंड, हरदेव गोड़, सागर गोंड, लालबहादुर गोंड बाबू लाल लल्लू यादव विनोद यादव ने आरोप लगाया कि कोटा ग्राम पंचायत के टोला बभनमरी का मुख्य मार्ग पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 13 किलोमीटर तक सड़क निर्माण कार्य कराया गया, जो मानकविहीन व बिना गुणवत्ता युक्त ही सड़क निर्माण ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बनने के दो दिन बाद ही सड़क उखड़ रहा है । लोगों ने बताया कि पैसा बचाने के चक्कर में ठेकेदार द्वारा सड़क पर तारकोल का छिड़काव भी कायदे से नहीं किया गया और ना पुरानी पत्थरीली सड़क की खोदाई की गयी। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मजबूती के लिए ना सड़क पर मोरंग, सोलिंग डाला गया । ठेकेदार द्वारा जैसे तैसे ही पुराने सड़क पर एक तरफ से टीचिंग करते हुए लगभग छः किलोमीटर की सड़क निर्माण करवा दिया गया है।
ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितताओं की आशंका जताते हुए सड़क निर्माण के गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि ऐसे ठेकेदार व अधिकारी पर कार्यवाही की जाय जो सरकार की छवि को धूमिल करने के साथ सरकारी धन का बंदरबांट कर रहे हों।




