Sonbhadra News : अंबेडकर जयंती न मना पाने से नाराज ग्रामीणों ने लेखपाल को ठहराया जिम्मेदार
करमा थाना क्षेत्र के भरुहा में अंबेडकर जयंती न मना पाने से नाराज ग्रामीणों ने इसके लिए क्षेत्रीय लेखपाल को जिम्मेदार बताया है।

sonbhadra
9:53 PM, April 14, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । करमा थाना क्षेत्र के भरुहा में अंबेडकर जयंती न मना पाने से नाराज ग्रामीणों ने इसके लिए क्षेत्रीय लेखपाल को जिम्मेदार बताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस स्थान पर वे वर्षों से अंबेडकर जयंती मना रहे हैं, इस बार लेखपाल ने उक्त स्थान को नया निर्माण बता कर परमिशन देने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि परमिशन के लिए भेजी गयी फाइल थाने में रख लिया गया है, उस पर कोई आदेश नहीं दिया गया।
आज सुबह जब लोग उक्त चबूतरे पर इकट्ठा हुए तो प्रशासन ने जयंती मनाने से रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव में कई सरकारी जमीनों पर कब्जा होता जा रहा है लेकिन लेखपाल उन्हें नजर अंदाज कर दे रही हैं और जिस बाबा साहेब ने संविधान बनाया उन्हें ही आज जमीन नहीं दी जा रही। ग्रामीणों के नाराजगी को देखते हुए मौके पर नायब तहसीलदार विशाल कुमार पहुंचे लेकिन उन्होंने मीडिया के सवालों पर कोई स्पष्ट जबाब नहीं दे सके। उन्होंने यही कहा कि नया निर्माण नहीं होगा।




