Sonbhadra News :ग्रामीणों ने लगाया घटिया सड़क निर्माण का आरोप,जताया कड़ा एतराज
घटिया सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जताया कड़ा विरोध

AI जनरेटेड बैनर ----
sonbhadra
12:10 PM, November 12, 2026
घटिया सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जताया कड़ा विरोध
रमेश /राजा (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक के बीड़र गाँव में पीडब्लूडी द्वारा घटिया सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जमकर भड़ास निकाली। चंदन, रेखा, संगीता, उपेंद्र, निशांत, रंजीत, रमाशंकर सहित ग्रामीणों का आरोप हैं कि पहले तो सड़क नहीं बन रही थी और पक्की सड़क बनने लगे तो उसमें भी ठेकेदार और जेई की मिलीभगत से घटिया निर्माण की जा रही हैं। सड़क पेंटिंग के बाद लोगों चलने मात्र से उखड़ जा रही हैं। ग्रामीणों ने घटिया सड़क को पैरों एवं हाथों से उखाड़ दिया तो देखा गया कि नाम मात्र गिट्टी डालकर पीचिंग की जा रही हैं। यहां तक बिना सफाई के ही धूल भरी सड़कों पर पेंटिंग कर दी जा रही जिससे पीचिंग सही से बैठ नहीं रही हैं और पेंटिंग के बाद सड़क पर रोलर नहीं चलाई जा रही जिससे सड़क बनने के साथ उखड़ने भी लगी।ग्रामीणों ने बताया कि बीड़र बावनझरिया में करीब 2 किलोमीटर सड़क बन रही हैं जिसमें करीब 1600 मीटर पेंटिंग दामर रोड तथा करीब 400 मीटर आरसीसी बननी हैं लेकिन शुरुआत में ही सड़क मानकविहीन बन रही हैं, जबकि यह गाँव ब्लॉक व तहसील मुख्यालय से सटा गांव हैं।
इस सम्बन्ध में पीडब्लूडी के जेई पल्ल्वी सिंह ने बताया कि गुणवत्तापरक सड़क निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। यदि निर्माण में कोई कमी ग्रामीणों द्वारा बतायी जा रही हैं तो मौके पर जाकर देखते हैं।बताया कि करीब 1900 मीटर सड़क बन रही जिसकी लागत करीब 21 लाख रूपये के करीब है।यदि निर्माण में कमियाँ मिलती हैं तो सम्बन्धित ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्यवाही करते हुए भुगतान रोकने तक की कार्यवाही की जा सकती हैं




