Sonbhadra News : ग्रामीणों ने लगाया अम्बेडकर भवन निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप
आज कलेक्ट्रेट पहुँचे ग्रामीणों ने विकास खंड रॉबर्ट्सगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत रजधन में पंचायत भवन के बगल में स्थित तालाब पर भीमराव अम्बेडकर भवन निर्माण में ग्राम प्रधान द्वारा घटिया मैटेरियल का प्रयोग.

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्रामीण...
sonbhadra
3:14 PM, September 8, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज कलेक्ट्रेट पहुँचे ग्रामीणों ने विकास खंड रॉबर्ट्सगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत रजधन में पंचायत भवन के बगल में स्थित तालाब पर भीमराव अम्बेडकर भवन निर्माण में ग्राम प्रधान द्वारा घटिया मैटेरियल का प्रयोग करने व फर्जी मजदूरों का लाम लेकर मजदूरी भुगतान कराने को लेकर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि "गाँव में डॉ0 भीमराव अम्बेडकर भवन निर्माण हेतु धनराशि आवांटित हुआ था परन्तु ग्राम प्रधान द्वारा आवांटित धनराशि की बचत के लिए भवन निर्माण में मानक के विपरीत निर्माण सामग्री का प्रयोग कर निर्माण कराया जा रहा है साथ ही प्रधान ने अपने परिचितों और घरवालों के नाम मस्टरोल में भरकर फर्जी तरीके से मजदूरी भी भुगतान कराया जा रहा है। इसलिए जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।"
इस दौरान अमरनाथ राव, रमेश, रजित कुमार, अनिल, सोमरी, लक्ष्मी, सोनी देवी, अंजू, महेंद्र, उषा, हीरामन सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।




