Sonbhadra News : सिधेश्वर महादेव मंदिर में ग्राम प्रधान ने सपत्नीक किया रुद्राभिषेक
गुरुवार को श्रावण मास के द्वादश तिथि को रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन

सोनभद्र
6:49 AM, August 8, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। दुद्धी विकास खंड के महुली कस्बा स्थित महुअरिया टोला प्राचीन बरगद के पेड़ के नीचे सिधेश्वर महादेव मंदिर परिसर में गुरुवार श्रावण मास के द्वादश तिथि को नवनिर्मित मंदिर में ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल ने सपत्नीक रुद्राभिषेक किया।
बीते महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल द्वारा इस मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई थी।
गुरुवार को अयोध्या के आचार्य पंडित तेजभान त्रिपाठी द्वारा रुद्राभिषेक कराई गई।
इस मौके पर राजेश शर्मा, विनोद जायसवाल, जयकुमार,ओमप्रकाश पूरी,सेकरार अहमद,दीपक कन्नौजिया, राजकुमार शर्मा,जअजीत जायसवाल, रंजीत जायसवाल,दीपक जायसवाल समेत सैकड़ो महिला -पुरूष इसके साक्षी बने।