Sonbhadra news : NTPC रिहंद एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन चुनाव में विक्रम राज का दबदबा, अशिष कुमार बने अध्यक्ष
NTPC रिहंद एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव परिणाम में विक्रम राज ने लगातार दूसरी बार महासचिव पद पर जीत दर्ज की,

sonbhadra
6:12 AM, August 24, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बिजपुर/रिहंद नगर, सोनभद्र। NTPC रिहंद एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव परिणाम में विक्रम राज ने लगातार दूसरी बार महासचिव पद पर जीत दर्ज की, जबकि अशिष कुमार अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए।
महासचिव पद के चुनाव में विक्रम राज को 150 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पुष्पराज पटेल को 133 मत प्राप्त हुए। वहीं अध्यक्ष पद पर अशिष कुमार ने 153 मत हासिल कर जीत दर्ज की।
परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों और कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। महासचिव विक्रम राज ने कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करने और एसोसिएशन को और अधिक मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।




