Sonbhadra News : कानूनगो का नोट गिनते वीडियो वायरल, SDM ने कार्यवाही के लिए DM को लिखा पत्र
दुद्धी तहसील में कार्यरत एक राजस्व निरीक्षक की काश्तकार से रुपये लेकर गिनते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुक्रवार को उक्त राजस्व निरीक्षक को निलंबित किए जाने की संस्तुति की गई ।

sonbhadra
8:09 PM, June 5, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । दुद्धी तहसील में कार्यरत एक राजस्व निरीक्षक की काश्तकार से रुपये लेकर गिनते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुक्रवार को उक्त राजस्व निरीक्षक को निलंबित किए जाने की संस्तुति की गई । उक्त जानकारी एक अधिकारी ने दी ।
उप ज़िलाधिकारी निखिल यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया था जिसमें राजस्व निरीक्षक अखिलेश शुक्ला तहसील के एक कक्ष में एक काश्तकार से उसके जमीन संबंधी कार्य के लिए रुपये लेकर गिनते हुए दिखाई दे रहे हैं । उन्होंने बताया कि जाँच में प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए राजस्व निरीक्षक को निलंबित किए जाने हेतु जिलाधिकारी को संस्तुति भेज दी गई है । उन्होंने बताया कि संबंधित राजस्व निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से क्षेत्र से हटा दिया गया है ।
एसडीएम की इस कार्यवाही से तहसील में हड़कम्प मचा हुआ है।




