Sonbhadra News : 2083 दीप जलाकर विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मनाया हिन्दू नववर्ष
रॉबर्ट्सगंज नगर मे स्थित श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने आज देर शाम 2083 दीपों से नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 लिखकर हिंदू नव वर्ष की...

संकट मोचन मंदिर पर दीप जलाकर हिन्दू नववर्ष मनाते विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता......
sonbhadra
9:14 PM, March 19, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• 2083 दीप जलाकर वीहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मनाया हिन्दू नववर्ष
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज नगर मे स्थित श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने आज देर शाम 2083 दीपों से नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 लिखकर हिंदू नव वर्ष की बधाई दी। वहीं मंदिर प्रांगण में संगठन के कार्यकर्ताओं और आम जनमानस ने जय श्री राम जय हनुमान का गगनभेदी उद्घोष किया गया साथ ही हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र राममय हो गया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र शरण राय ने बताया कि "सनातन परम्परा के अनुसार हमारा नववर्ष चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवसंवत्सर आरंभ होता है और इसी दिन से हमारे सभी त्यौहार और मांगलिक कार्य शुरू होते है। उन्होंने आगे कहा कि हमे अपनी संस्कृति पर गर्व है व हम निरंतर अपनी संस्कृति व संस्कारों के प्रति सजग रह कर कार्य करते रहेंगे।"
वहीं मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर सत्यप्रताप सिंह, मिठाई लाल सोनी, आनंद नारायण, देवानंद मिश्रा, अजय गुप्ता, गौरव गुप्ता, शिवम मिश्रा संतोष पांडे, अधिवक्ता, अंकित, शिवम प्रतीक, राहुल सोनी, अनिल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



