Sonbhadra News : नहीं रहे दिग्गज बीजेपी नेता नार सिंह पटेल
घायल होने के बाद उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज रावर्ट्सगंज लाया गया, जहाँ से उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। नार सिंह पटेल दुर्घटना के बाद से ही कोमा में चल रहे थे।

फाइल फोटो
sonbhadra
1:32 PM, October 20, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व महामंत्री नार सिंह पटेल का सोमवार रात इलाज के दौरान बीएचयू ट्रामा सेंटर में मृत्यु हो गयी।
आपको बता दें कि 22 सितंबर को नार सिंह पटेल रावर्ट्सगंज रिलायंस पेट्रोल पंप के पास दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल होने के बाद उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज रावर्ट्सगंज लाया गया, जहाँ से उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। नार सिंह पटेल दुर्घटना के बाद से ही कोमा में चल रहे थे।
बीजेपी नेता रमेश सिंह पटेल ने बताया कि नार सिंह पटेल कल रात अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि वाराणसी में पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूरी हो गयी है। शव सोनभद्र लाया जायेगा।
नार सिंह पटेल के मृत्यु की खबर लगते ही बीजेपी में शोक की लहर दौड़ गयी।




