Sonbhadra news : ट्रेलर की टक्कर से सब्जी लदा पिकअप पलटा , बाल - बाल बचा चालक
राबर्ट्सगंज मंडी से सब्जी लोड कर रेणुकूट जा रही थी पिकअप को पीछे से आ रही एक रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने साइड से टक्कर मार दिया।

sonbhadra
8:03 PM, October 5, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के बारी स्थित ओवर ब्रिज पर रविवार की सुबह राबर्ट्सगंज मंडी से सब्जी लोड कर रेणुकूट जा रही थी पिकअप को पीछे से आ रही एक रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने साइड से टक्कर मार दिया जिससे पीकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर टकराते हुए वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग के डाला बारी स्थित ओवर ब्रिज पर पलट गई और पिकअप में लोड सब्जी सड़क पर बिखर गया जहां प्रत्यक्षदर्शी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पिकअप चालक को केबिन से बाहर निकलवाया और पलटी हुई पिकअप को सिधा खड़ा करा दिया।
पिकअप चालक मोहम्मद गुड्डू खान ने बताया कि सब्जी लादकर कर रेणुकूट जा रहें थे डाला बारी ओवर ब्रिज पर साइड से एक अज्ञात ट्रेलर ट्रक धक्का मारते हुए मौके से फरार हो गया ।




