Sonbhadra News : स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाया गया 'वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई' जयंती
आज नगर के आदर्श इंटर कॉलेज प्रांगण में अभाविप के कार्यकर्ताओं ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जयंती 'स्त्री शक्ति दिवस' के रूप में मनाया। इस दौरान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जीवनी पर एक संगोष्ठी का आयोजन

sonbhadra
11:08 PM, November 19, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज नगर के आदर्श इंटर कॉलेज प्रांगण में अभाविप के कार्यकर्ताओं ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जयंती 'स्त्री शक्ति दिवस' के रूप में मनाया। इस दौरान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जीवनी पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला थाना अध्यक्ष सविता सरोज, विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्राचार्य डॉ0 संतोष प्रवासी, विभाग संयोजक शशांक मिश्रा एवं विद्यालय की शिक्षिका डॉ0 मंजू सिंह मंच ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित छात्राओं को सेनेटरी पैड का भी वितरण कियस गया।
महिला थाना प्रभारी सविता सरोज ने बताया कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई एक महान योद्धा थी जो अदम्य साहस और वीरता का प्रतीक है। उनके जीवन से हम सभी को बहुत कुछ सीखने को मिलता है, जिस प्रकार से उन्होंने सन 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश की रक्षा किया और अपने प्राणों का बलिदान दिया यह हम सभी के लिए सदैव स्मरणीय है उनके द्वारा किए गए कार्यों के फल स्वरुप आज भारत स्वतंत्र है। वहीं उन्होंने छात्राओं को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी और उनसे चर्चा पर चर्चा भी किया।
विभाग संयोजक शशांक मिश्रा ने बताया कि ABVP द्वारा वर्ष भर कॉलेज कैंपस में रचनात्मक एवं संगठनात्मक कार्य किए जाते हैं, अभाविप सदैव छात्र हितों के लिए कार्य करता है जो कि समस्याओं नहीं बल्कि उनके समाधान की दिशा में कार्य करता हैं। अभाविप द्वारा छात्राओं हेतु मिशन साहसी कार्यक्रम है जो कि छात्राओं को निशुल्क आत्मरक्षा के गुरु सीखाने के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम है जिसकी शुरुआत एबीवीपी ने 2016 में की और जिससे देशभर की छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक प्रांत सोशल मीडिया संयोजक अनमोल सोनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल जालान, पूर्व नगर मंत्री रॉबर्ट्सगंज प्रिंस सिंह और विद्यालय की समस्त छात्राएं उपस्थित रहे।




