Sonbhadra News : वीर पुत्रों की शहादत का प्रतीक है वीर बाल दिवस-सुरेन्द्र अग्रहरि
राजा बरियार शाह खेल मैदान पर भाजपा विंढमगंज मंडल द्वारा वीर बाल दिवस का आयोजन

सोनभद्र
4:42 PM, December 26, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र )। थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली के राजा बरियार शाह खेल मैदान के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी विंढमगंज मंडल द्वारा वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह के दो पुत्रों जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान दिवस को सम्मान देने के लिए वीर बाल दिवस आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर देने वाले दीवार में चुनवाया जाना स्वीकार किया लेकिन इस्लाम धर्म स्वीकार नहीं किया।कई प्रकार के लोभ लालच को त्यागकर ,अत्याचार को सहकर जिन्होंने शहादत दे दी ऐसे वीर पुत्रों को याद किया जाना स्वाभाविक है।
26 दिसम्बर 1705 ईस्वी को औरंगजेब के सचिव सरहिंद के नवाब वजीर खां ने गुरुगोविंद सिंह के दो पुत्रों जोरावर सिंह और फतेह सिंह को उनकी माता गुजरी देवी के साथ गिरफ्तार कर लिया और ठंडे बुर्ज में डाल दिया और तमाम तरह की यातनाएं दी की इस्लाम धर्म स्वीकार कर लो लेकिन दोनों ने मानवता और धर्म की रक्षा के लिए दीवार में चुनवाया जाना स्वीकार कर लिया लेकिन अपना धर्म नहीं छोड़ा । आज देश में कई प्रकार से लोभ लालच देकर दूसरे धर्म के लोगो को अपना धर्म सर्वश्रेष्ठ बताकर अपनाने का कार्य किया जा रहा है जो अपने देश के लिए ,संस्कृति के लिए,विरासत के लिए उचित नहीं है।हमें अपने देश के लिए,अपने धर्म के लिए कट्टर होना चाहिए।
इस अवसर पर वीरेन्द्र चौधरी, राकेश गुप्ता पोलवा प्रधान, अयोध्या गुप्ता, वीरेंद्र कन्नौजिया,पंकज गोस्वामी, कामेश्वर प्रसाद ,उपेन्द्र श्रीवास्तव,मुकेश गुप्ता, बाबूलाल कन्नौजिया,कमलेश विश्वकर्मा, भोला गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहे।




