वहीं परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 गुलाब शंकर यादव ने बताया कि "पुरुषों में नसबंदी के लिए समाज में गलत धारणा बनी हुई है। शुरुआती दौर में नसबंदी को लेकर बनाए गए माहौल के कारण आज तक वह धारणा चली आ रही है। इसी खत्म करने की जरूरत है और इसके लिए पुरुषों को जागरूक करना जरूरी है, क्योंकि जब इस परियोजना को शुरू किया गया तो कई गलत धारणाएं पैदा हो गई। इनमें एक धारणा है कि शारीरिक बल या पुरुषत्व प्रभावित होना। जबकि पुरुष नसबंदी में न तो कोई चीरा लगता है और न ही कोई टांका लगाना पड़ता है साथ ही इससे किसी प्रकार की पौरुष क्षमता पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि नसबंदी के बाद भी व्यक्ति वैवाहिक सुख का पूरा आनंद ले सकता है। यह एक 10 मिनट की सरल प्रक्रिया है, जिसे अनुभवी चिकित्सक पूर्ण करवाते हैं। मौजूदा वित्तीय वर्ष में विभाग को 80 पुरुष नसबंदी का लक्ष्य मिला है और अप्रैल से अब तक 21 पुरुषों ने नसबंदी कराई है। उम्मीद है इस पखवाड़ा में लक्ष्य पूर्ण कर लिया जायेगा, इसके लिए जिले की सभी सीएचसी को 10-10 पुरुष नसबंदी का लक्ष्य दिया गया है।"