Sonbhadra News: वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा वाराणसी न्यायालय
घोरावल क्षेत्र से एक फरार वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर वाराणसी न्यायालय भेजा। उक्त वारंटी का भरण पोषण से जुड़ा वाद वाराणसी न्यायालय में चल रहा है।

हिरनखुरी से गिरफ्तार वारंटी
sonbhadra
6:32 PM, October 18, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के हिरनखुरी गांव से पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर वाराणसी न्यायालय भेजा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि उमाशंकर सिंह पुत्र झुल्लूर सिंह निवासी हिरनखुरी का पति पत्नी का वाद न्यायालय में चल रहा है। भरण पोषण से संबंधित वाद बताया गया है। इस मामले में समय-समय पर उमाशंकर सिंह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। जिस कारण से उस पर वारंट जारी हो गया। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।




