Sonbhadra News : कर्मा पूजा महोत्सव को लेकर चोपन में वनवासी कल्याण आश्रम अध्यक्ष का स्वागत
अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह का चोपन में भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

sonbhadra
6:56 PM, September 13, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन। जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव कर्मा पूजा 2026 में शामिल होने सोनभद्र पहुंचे अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह का चोपन में भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। नर सेवा नारायण सेवा स्थल पर पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया।
इस दौरान जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक समरसता को लेकर चर्चा हुई। सत्येंद्र सिंह ने कहा कि जनजातीय संस्कृति का संरक्षण और नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी है।
बताया गया कि कोटा में सोमवार और बागेसोती में मंगलवार को कर्मा पूजा महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद जी, जिलाध्यक्ष विमल सिंह जेसी, मनोज चौबे सहित कई कार्यकर्ता व समाजसेवी मौजूद रहे।




