Sonbhadra News : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान आराधना मिश्रा को, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
इंकलाब जिंदाबाद नारों के साथ कांग्रेस नेता आशुतोष दुबे 'आशु' ने कहा कि संगठन में बदलाव होते रहते हैं जहां तक प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना की बात है वह विधानमंडल दल की नेता भी रही है ।

sonbhadra
8:35 PM, October 3, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए कांग्रेस ने प्रदेश की कमान आराधना मिश्रा दी है। इसके साथ ही इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए बढौली चौराहे पर अतिशबाजी की तथा मिठाईयाँ बांटी।
इंकलाब जिंदाबाद नारों के साथ कांग्रेस नेता आशुतोष दुबे 'आशु' ने कहा कि संगठन में बदलाव होते रहते हैं जहां तक प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना की बात है वह विधानमंडल दल की नेता भी रही है । आपको बतादें कि मोना जी राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि आगे आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के अंदर तमाम बड़े नेताओं की सदस्यता ग्रहण होगी क्योंकि आगे आने वाला समय कांग्रेस का है l
मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में कांग्रेस पार्टी के पूर्व -उपाध्यक्ष रहे एच0पी0 सिंह यादव, पूर्व-महासचिव बड़े भाई दीपू पांडेय,युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा, जिला महासचिव दयाराम प्रजापति, राष्ट्रीय संगठन के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता, अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राव, शहर अध्यक्ष सुशील राव,व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राहुल जैन, देवांश केसरी, रोहित भारती, इंजीनियर सुधाकर भारती, मिथिलेश शर्मा, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अनिल बीयार, देवेंद्र सिंह के साथ लोग उपस्थित रहे।




