Sonbhadra News : महिलाओं व बच्चियों का बनाता था न्यूड वीडियो, पुलिस ने भेजा जेल
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त द्वारा पैसा कमाने के उद्देश्य से महिलाओं एवं नाबालिक बच्चियों का न्यूड पिक्चर बनाकर सोशल मीडिया पर अपने मोबाइल से अपलोड किया जाता था ।

sonbhadra
9:13 PM, May 21, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । पुलिस टीम ओबरा द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-112/2026 धारा-77,294 बीएनएस व 67B IT Act में वांछित अभियुक्त राहुल कुमार (19) पुत्र राम किशुन निवासी गुरुद्वारा गली चोपन रोड, ओबरा थाना ओबरा जनपद सोनभद्र को गुरुवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद टच स्क्रीन मोबाइल बरामद कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त द्वारा पैसा कमाने के उद्देश्य से महिलाओं एवं नाबालिक बच्चियों का न्यूड पिक्चर बनाकर सोशल मीडिया पर अपने मोबाइल से अपलोड किया जाता था । जिससे महिलाओं एवं बच्चियों के सम्मान को ठेंस पहुंच रही थी एवं उक्त न्यूड पिक्चर सोशल मीडिया के माध्यम से अपलोड कर प्रसारित कर नाबालिक बच्चों को परोसा जा रहा था जिससे नाबालिक बच्चों का भविष्य अंधकारमय होने की प्रबल सम्भावना थी । जिसे समाज हित में रोकने एवं महिलाओं एवं नाबालिक बच्चों के सम्मान एवं भविष्य को ध्यान मे रखते हुए साइबर थाना पुलिस सोनभद्र एवं थाना ओबरा पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में उक्त कार्यवाही की गयी है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.निरीक्षक अपराध शमशेर यादव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।
2.रि0का0 संजय यादव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।




