Sonbhadra News : देर रात मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा, अस्पताल में सुविधा न होने का लोगों ने लगाया आरोप
हंगामा और धरने की खबर लगते ही राबर्ट्सगंज थाना प्रभारी, सीओ सदर के साथ सुकृत पुलिस रात लगभग 1 बजे तक लोगों को समझाबुझाकर अस्पताल से हटवाया

sonbhadra
10:31 AM, November 4, 2026
जयनाथ मौर्या (संवाददाता)
मधुपुर (सोनभद्र) । सुकृत चौकी क्षेत्र के मधुपुर-नौगढ़ रोड पर दो मुंहा पुल के समीप मंगलवार की शाम बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन से टक्कर में बुरी तरह घायल हो गया, परिजनों द्वारा घायल को मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजने की बात कही। लेकिन परिजन अपनी जिम्मेदारी पर बीएचयू ले जाने की बात पर अड़े रहे और आखिरकार लिखित दे कर ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गये, जहां उपचार के दौरान राजभूषण सिंह (38) पुत्र प्रेम निवासी मधुपुर की मौत हो गयी।
मौत की खबर सुनते ही नजदीकी लोग मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर हंगामा करने लगे। लोगों ने अस्पताल में समुचित इलाज की व्यवस्था न होने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। हंगामा और धरने की खबर लगते ही राबर्ट्सगंज थाना प्रभारी, सीओ सदर के साथ सुकृत पुलिस रात लगभग 1 बजे तक लोगों को समझाबुझाकर अस्पताल से हटवाया । बताया जा रहा है कि राजभूषण सिंह सब्जी मंडी में आढ़तिया का काम करते थे और व्यवसायिक कार्य से मधुपुर से नौगढ़ रोड पर जा रहे थे। लोगों के अनुसार कोई ट्रक ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित बाइक दूसरे वाहन से टकरा गई थी और यह हादसा हो गया।
फिलहाल देर रात तक चले इस हंगामे के बाद पुलिस क्या कार्यवाही की, इसकी जानकारी खबर लिखने तक नहीं हो सका है।




