Sonbhadra News : विभिन्न मांगों को लेकर उप्र ड्राइवर महा संगठन ने बुलन्द की अपनी आवाज
विंढमगंज स्थित भारतीय इंटर कालेज खेल मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश ड्राइवर महा संगठन की बैठक हुई


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान पर बने विशाल मंच पर आज दोपहर लगभग 1:00 बजे उत्तर प्रदेश ड्राइवर महा संगठन की एक बैठक ड्राइवर के बीच आयोजित हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष एमडी ताजदार उर्फ मुल्तान शाह ने कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था व आम आदमी के जरूरत को पूरा कराने में ड्राइवर की अहम भूमिका होती है इसके बाद भी ड्राइवर का उत्पीड़न प्रशासनिक, शासनिक व आम जनप्रतिनिधियों के द्वारा सरेआम, खुलेआम किया जाता है जो समय-समय पर देखने को मिलता है। आखिर हम ड्राइवरों के साथ इस तरह का उत्पीड़न कहां तक जायज है, अब हम सभी ड्राइवर एकजुट होकर अपनी सुरक्षा, सुरक्षित पार्किंग, विश्राम गृह, शौचालय, 55 वर्ष के बाद पेंशन, दुर्घटना में मृत्यु होने पर 20 लख रुपए व अपंग होने पर 10 लख रुपए की मुआवजा, बच्चों को निशुल्क शिक्षा, किसाने की तरह ऋण सुविधा, उत्पीड़न व मारपीट तत्काल बंद हो, लाइसेंस पर उचित शुल्क लगाया जाए, साथ ही साथ 10 दिसंबर को ड्राइवर दिवस के रूप में घोषित किया जाए। हम सभी ड्राइवर एकजुट होकर उत्तर प्रदेश ड्राइवर महा संगठन के बैनर तले सरकार का घेराव करके अपने मांगों को मनवाने के लिए जोरदार प्रदर्शन करने की रणनीति गांव-गांव, ब्लॉक, जिला पर जाकर के एकजुट करने का काम कर रहे हैं।
इस दौरान ड्राइवर एकता जिंदाबाद, हमारी मांग पूरी हो, के जोरदार नारा भी लगाए गए।
इस मौके पर संचालक रामबरत यादव, गाजीपुर जिला उपाध्यक्ष अशोक राजभर, सोनभद्र अध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सहित ड्राइवर बनारसी पासवान, सुरेंद्र कुमार, नीरज प्रसाद, चंदन कुमार, इंदल प्रसाद, अमरेंद्र प्रसाद, आनंद कुमार, अरविंद कुमार, उपेंद्र कुमार, अख्तर, सुनील पासवान, इंद्रजीत कुमार, अवध पासवान, धर्मेंद्र पासवान, चंद्र प्रकाश सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।