Sonbhadra News : कड़ी सुरक्षा व्यस्था के बीच 77 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू
में यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर 46,787 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में 26,242 और इंटर में 20,545 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा को नकल.

जाँच के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश देते शिक्षक...
sonbhadra
10:00 AM, February 24, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• 46,787 परीक्षार्थी होंगे शामिल
• पहले दिन पुष्पवर्षा कर किया गया परीक्षार्थियों का स्वागत
सोनभद्र । जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर 46,787 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में 26,242 और इंटर में 20,545 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डिंग सिस्टम लगाए गए हैं। इनकी लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी। वहीं पहले दिन पुष्पवर्षा कर परीक्षार्थियों का स्वागत किया गया।
बताते चलें कि परीक्षा दो पालियों में हो रही है। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक है। दूसरी पाली दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। परीक्षा की निगरानी के लिए जिले को चार परीक्षा जोन तथा 12 सेक्टर में बांटा गया है। चारों तहसील क्षेत्र के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है तथा जिले में 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उड़नदस्ता टीमों के साथ-साथ लगातार निगरानी कर रही हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही है। नकल या अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।




