Sonbhadra news : सम्पर्क मार्ग के अभाव से अछूता प्राथमिक विद्यालय
तमाम विद्यालय सम्पर्क न होने के कारण बालक बालिकाएं खेतों के मेढ़ियो व पगडंडियों से चलने के लिए विवश है।

sonbhadra
1:27 PM, November 14, 2024
राकेश चौबे
* छोटे - छोटे बच्चे खेत के पगडंडियों मेढ़ो से चलने के लिए हुए विवश
मारकुंडी सोनभद्र । आज के परिवेश में ग्रामीण अंचलों के तमाम विद्यालय सम्पर्क न होने के कारण बालक बालिकाएं खेतों के मेढ़ियो व पगडंडियों से चलने के लिए विवश है। सम्बंधित विभागीय अधिकारी भी इस कार्य के प्रति मुक दर्शक बने हुए हैं।
इसी क्रम में राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के महुआंव खुर्द प्राथमिक विद्यालय वर्षो से मरम्मत और मुख्य सम्पर्क मार्ग के आभाव में लगभग 300 मीटर दूर खेतो के मेढ़ो पगडंडियों के रास्ते चलने के लिए विवश है।
उक्त सम्बंध में ग्रामीणों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को दर्जनों बार अवगत कराने की मांग कराने के पश्चात भी कोई पहल नहीं किया गया। इस सम्बंध में अभिभावकों ने जिला अधिकारी से स्थलीय निरिक्षण करा कर उचित कार्यवाही की मांग किया है।




