Sonbhadra News : अनियंत्रित हाइवा ने मार्ग के किनारे खड़ी हाइवा में मारी टक्कर, चालक घायल
दुद्धी मार्ग पर शनिवार को पहले से खड़ी हाइवा में दूसरी हाइवा गाड़ी के टकराने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया ।

खड़ी हाइवा में दूसरी हाइवा ने मारी टक्कर
sonbhadra
7:51 PM, December 14, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
हाथीनाला (सोनभद्र) । दुद्धी मार्ग पर शनिवार को पहले से खड़ी हाइवा में दूसरी हाइवा गाड़ी के टकराने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना के सम्बंध में हाथीनाला एसआई रामबचन यादव ने बताया कि दुद्धी से नई चेचिस की हाईबा गाड़ी रावर्टसगंज की तरफ जा रही थी। हथवानी के पास पहुँचते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले से मार्ग के किनारे खड़ी हाईबा से जा टकराया । इस घटना में नई हाइवा का चालक सुमन कुमार पासवान पुत्र सुरेश पासवान निवासी थाना- समस, गया-बिहार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे दुद्धी सीएचसी ले जाया गया । जहां गंभीर स्थिति को देख जिला अस्पताल भेज दिया गया।




