Sonbhadra News : अनियंत्रित बाइक सवार ने खड़ी साइकिल में मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
पलवल थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई ।
.jpeg&w=3840&q=75)
प्रतीकात्मक तस्वीर
sonbhadra
10:57 PM, October 26, 2024
अखिलेश कुमार सिंह (संवाददाता)
रामगढ़ (सोनभद्र) । पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कर्मनाशा पुल के पास में दो व्यक्ति साइकिल से जा रहे थे, साइकिल में कुछ खराबी होने से सड़क किनारे खड़ी करके अपनी साइकिल ठीक कर रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल सवार संतोष पुत्र पुनवासी निवासी कोरियाव थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र अनियंत्रित होकर उन लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें उन्हें चोटें आई हैं । लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों साइकिल सवार राम रतन व राहुल जो आजमगढ़ के रहने वाले हैं तथा यहां रहकर मजदूरी का काम करते हैं गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पन्नूगंज पुलिस ने सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तियरा चतरा लाया गया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया ।




