Sonbhadra News : अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराया, एक की मौत, एक घायल
बभनी-बीजपुर मार्ग पर रविवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। असनहर विद्यालय के पास अनियंत्रित बाइक पहले गोमती से टकराई और फिर पेड़ से जा टकराई।
sonbhadra
7:55 PM, March 16, 2025
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी (सोनभद्र) । बभनी-बीजपुर मार्ग पर रविवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। असनहर विद्यालय के पास अनियंत्रित बाइक पहले गोमती से टकराई और फिर पेड़ से जा टकराई । हादसे में बाइक सवार झोझवा खैराडीह निवासी सरदार सिंह (20) की मौके पर मौत हो गई।दूसरे युवक रविन्द्र कुमार (22) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों युवक अपने घर से चपकी की ओर जा रहे थे। पुरानी बस्ती असनहर स्कूल के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। दुर्घटना में दोनों युवक बाइक से दूर जा गिरे।स्थानीय लोगों ने तुरंत बभनी पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। उप निरीक्षक शशिकांत सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया। चिकित्सकों ने सरदार सिंह को मृत घोषित कर दिया।प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय के अनुसार, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है।



