Sonbhadra News : अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हादसे मे युवक की मौत
बभनी के चपकी गांव में शनिवार की रात एक सड़क हादसे में 32 वर्षीय अफजल खान की मौत हो गई।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
6:34 PM, February 16, 2025
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी (सोनभद्र) । बभनी के चपकी गांव में शनिवार की रात एक सड़क हादसे में 32 वर्षीय अफजल खान की मौत हो गई। आईटीआई कॉलेज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल अफजल को परिजन इलाज के लिए पहले सीएचसी बभनी ले गए।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक अफजल खान बदरुद दोजा खान के पुत्र थे और चपकी गांव के निवासी थे।
घटना उस समय हुई जब वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।




